खेलताजा खबर

खेलो गोरेगांव” 54 चषक क्रिकेट स्पर्धा सफलतापूर्वक संपन्न

मुंबई

दमदार 24न्यूज़ __

खेलो गोरेगांव” 54 चषक क्रिकेट स्पर्धा सफलतापूर्वक संपन्न

भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी
की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित

“खेलो गोरेगांव” क्रिकेट स्पर्धा में नेसको बॉयज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। उन्हें ₹11,111 नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आर बॉयज ने दूसरा स्थान हासिल किया और उन्हें ₹7,777 नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।
साई लीला फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि उपाध्याय एवं श्रद्धा कदम द्वारा भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित “खेलो गोरेगांव” 54 चषक क्रिकेट स्पर्धा का उद्घाटन आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से युवाओं में जोश और उत्साह भरने का माध्यम बनी क्योंकि इसमें प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया था।
पहले दिन उद्घाटन के मौके पर उपस्थित मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ने नारियल फोड़कर प्रतियोगिता का श्रीगणेशा किया। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे ने कॉइन उछालकर मैच का शुभारंभ किया।
इस प्रतियोगिता में मुंबई भाजपा सचिव एवं मजदूर नेता अभिजीत राणे, श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष व भाजप मुंबई के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई महासचिव बलवंत वर्मा, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सचिन भिल्लारे, बेटी बचाओ बेटी पढाओ की मुंबई उपाध्यक्ष रुपाली कुलकर्णी, पत्रकार अंकित मिश्रा, भाजपा वार्ड 54 के अध्यक्ष डॉ.अमर यादव उपस्थित होकर मनोबल बढ़ाने का काम किया।
यह दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणादायक मंच साबित हुई और खेल भावना को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनी। कुल टीमें 35 थी। प्रत्येक मैच के बाद मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। सभी खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए एक रोमांचक अनुभव था बल्कि खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का एक बेहतरीन मंच भी साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button