
पंजाब के पूर्व CM चन्नी हो सकते हैं श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी.
श्री करणपुर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी होने की संभावनाओं के बीच श्याम वर्मा प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान और बलकरण सिंह बराड़ अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीकरणपुर ने दूरभाष पर पूर्व CM चन्नी से श्रीगंगानगर लोक सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अपील की। वर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब के यहां चुनाव लड़ने से उनके विराट व्यक्तित्व के तले सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरे जोश से चुनाव की कमान संभालेंगे। वहीं श्रीगंगानगर लोक सभा क्षेत्र पंजाबी भाषी क्षेत्र होने और दलित बाहुल्य क्षेत्र के मद्देनज़र उनके जीतने की संभावना प्रबल रहेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राजस्थान के दोनों नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के जो आदेश होंगे वो उन पर कर्मठ कार्यकर्ता की तरह चलेंगे।