राजनीतिसुल्तानपुर

भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला,योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

सुल्तानपुर __

दमदार 24न्यूज़ संवाददाता विवेक पाण्डेय की रिपोर्ट _

भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला,योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं ॥

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर मुस्लिम आरक्षण को लेकर जमकर हमला बोला।विनोद सिंह ने कहा कि जो लोग संविधान की दुहाई देते हैं,वही संविधान और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस को ताक पर रखकर मुस्लिम आरक्षण बिल को मंजूरी दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है।महाकुंभ मेले को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार 64 करोड़ लोगों ने इसमें प्रतिभाग किया,जो यूरोप की कुल आबादी से भी अधिक है। उन्होंने इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बताया।हालांकि,जब उनसे एक लाख के इनामिया अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली। इसके बजाय उन्होंने योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे पखवारा सप्ताह की जानकारी दी।भाजपा नेता ने इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button