
दिल्ली के पुर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की संपत्ति जब्त होने पर दिल्ली में सियासी घमासान
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की संपत्ति को ईडी द्वारा जब्त करने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक घमासान मच गया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि ईडी के दस्तावेज ने भाजपा के झूठ को बेनकाब कर दिया है। ईडी ने सिसोदिया की महज 16 लाख की संपत्ति ही जब्त की है, वहीं उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की 65 लाख की संपत्ति अटैच की है।
दोनों की मिलाकर कुल संपत्ति 80 लाख की ही है, जबकि भाजपा ने कहा कि सिसोदिया की संपत्ति जब्त होने के बाद शराब घोटाले में उनकी संलिप्तता साबित हो गई है, इसलिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्हें आम आदमी पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए। कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।