
भूमि विवाद के प्रकरण में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम स्थलीय निरीक्षण कर, करें समस्याओं का निस्तारण जिलाधिकारी –
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
सुलतानपुर। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में माह अक्टूबर के प्रथम शनिवार को तहसील जयसिंहपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जनपद
आगमन के प्रथम तहसील दिवस में आम जन मानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक समझ कर सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास
कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होने ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालय में आता है। इसलिये जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है। कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में
कुल 344 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 332 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर को दिया गया। उन्होंने सभी प्रेषित शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण कर यथाशीघ्र सूचित करेंगे। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान उपस्थित रहे।
दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० ओ०पी० चौधरी, डीएफओ आर०के० त्रिपाठी, एसडीएम जयसिंहपुर वंदना पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशान्त सिंह सहित अन्य समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी