ताजा खबरधर्म

आज धूमधाम से डीजे के साथ रैली निकाल कर मनाई जा रही भगवान परशुराम जी की जयंती

आज धूमधाम से डीजे के साथ रैली निकाल कर मनाई जा रही भगवान परशुराम जी की जयंती

प्रतापगढ़

पट्टी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर परशुराम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में भगवान परशुराम जयंती के आज आयोजन किया जाएगा पट्टी निवासी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय को मनोनीत किया गया और वहीं पर पट्टी निवासी राष्ट्रीय संरक्षक सर्वेश उपाध्याय को बनाया गया।
भगवान परशुराम जयंती आज बहुत धूम धाम से मनाया जाएगा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय एवं राष्ट्रीय संरक्षक सर्वेश उपाध्याय ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। कहां कि संगठन मजबूत होगा तभी समाज की समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा। आज दस मई को भगवान परशुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। राष्ट्रीय संरक्षक सर्वेश उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम में हवन व विधि विधान संघ पूजा के साथ ही समाज के उत्थान पर चर्चा की जाएगी। वहीं पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय,राष्ट्रीय संरक्षक सर्वेश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी रहे। इस दौरान अनिल तिवारी,हरिकेश पांडे, बबलू पांडे, गुड्डू तिवारी,अमित तिवारी,अंकित पाण्डेय,रोहित शुक्ला,शिवम मिश्रा,मनीष तिवारी,अविनाश पाण्डेय,शनि पाण्डेय,रविकांत पाण्डेय,संदीप तिवारी,बच्चा प्रधान,राहुल तिवारी, रोहित पांडेय, बड़का पांडे, चंचल तिवारी, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button