तकनीकीताजा खबर

आसपुर देवसरा विद्युत उप केंद्र तालाब में हुआ तब्दील

आसपुर देवसरा विद्युत उप केंद्र तालाब में हुआ तब्दील

पट्टी।

आसपुर देवसरा स्थित विद्युत उप केंद्र बरसात के समय में तालाब में तब्दील हो चुका है। घुटने तक पानी में आने जाने के लिए लोग मजबूर हैं। वहीं जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या हर बरसात में विद्युत कर्मियों को झेलनी पड़ती है। पानी अधिक होने के कारण जहां करंट उतरने का डर लोगों को सताता है वहीं विद्युत उप केंद्र में कर्मचारी के साथ उपभोक्ता भी आने जाने से बचते हैं। समस्या प्रत्येक वर्ष हर बरसात में दिखाई देती है लेकिन समुचित व्यवस्था न होने के कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

अजीत पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button