ताजा खबरराजनीति

इमरान प्रतापगढ़ी ने अल्पसंख्यकों को कांग्रेस से जोड़ने का काम किया है,नेशनल कोर्डिनेटर परवेज अख्तर अंसारी

इमरान प्रतापगढ़ी ने अल्पसंख्यकों को कांग्रेस से जोड़ने का काम किया है,नेशनल कोर्डिनेटर परवेज अख्तर अंसारी

मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक विभाग के कोऑर्डिनेटर के राजू सांसद हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश सिंह बिहार के प्रभारी अजय कपूर भी शामिल हुए

प्रयागराज।आगामी महीनों प्रस्तावित लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।उसी सिलसिले में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से हो रही है।तेलंगाना में कांग्रेस की शानदार विजय से साफ हो गया है कि अब कांग्रेस की तरफ वापस लौटा है। ओवैसी की तमाम कोशिशों के बाद भी तेलंगाना में मुस्लिम जैन बुद्ध पारसी ने केसीआर की पार्टी को नकार दिया।भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपनी भागीदारी के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में प्रयागराज के कांग्रेस नेता और नेशनल कोर्डिनेटर परवेज अख्तर अंसारी ने भी हिस्सा लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने देश भर से आए पदाधिकारियों से चुनाव में जुटने की अपील की।बैठक की शीर्षक “हैं तैयार हम” रखा गया और इस बैठक में अपनी कमियों और आगे की रणनीति पर विचार और चर्चा की गई। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कामयाच बनाने तथा जन-जन तक काग्रेस की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया। कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं में कांग्रेस मोडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि हमारे पास 100 दिन का समय शेष है। इस दौरान हमें जनता से संपर्क करना है और भारतीय जनता पार्टी के देश विरोधी कार्य प्रणाली को भी जनता के सामने बेनकाब करना है। यदि हम काग्रेस का इतिहास भूल जाएंगे तो हम अंधेरे में ही भटकते रहेंगे। खेड़ा ने कहा इस देश को केवल सेकुलरिज्म ही बचा सकता है। कांग्रेस का इतिहास सबका साथ सबका विकास रहा है राहुल गांधी ने कभी सेकुलरिज्म के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया।बैठक को संबोधित करते हुए कर्नाटक सरकार मंत्री जमीर अहमद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होते हुए कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी के कार्यकाल में जिस तरह से सभी अल्पसंख्यक समुदाय के यह काबिले तारीफ है इमरान प्रतापगढ़ी अल्पसंख्यक विभाग को सही दिशा में लेकर जा रहे हैं।

दिल्ली में इमरान प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

साथ ही अरविंद सिंह लवली ने कहा कि भाजपा आज राम के नाम पर जो राजनीति कर रहे हैं यह राम के भी सगे नही हैं इस अवसर पर इमरान पर प्रतापगढ़ी ने सभी मेहमानों का शुक्रिया किया और अल्पसंख्यक विभाग के सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी।बैठक में बोलते हुए परवेज अख्तर अंसारी ने कहा कि देश का हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ा था और आगे भी खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में केवल कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो साम्प्रदायिकता का डट कर मुकाबला करती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में सब मिलकर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करेंगे।इमरान प्रतापगढ़ी ने मुस्लिम जैन बुद्ध पारसी के साथ ही दूसरे अल्पसंख्यकों को भी कांग्रेस से जोड़ने का काम किया है।उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यकों का मान बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button