अपराधताजा खबर

काव्या को पिता ने कोटा में नीट की कोचिंग के लिए भेजा

काव्या को पिता ने कोटा में नीट की कोचिंग के लिए भेजा। 18 मार्च को काव्या के पिता को व्हाट्सएप में यह फोटो मिली। लड़की के हाथ-मुंह बंधे थे। बताया गया कि आपकी लड़की किडनैप हो गई है। 30 लाख अकाउंट में डालो और अपनी लड़की ले जाओ। अगर समय पर पैसे नहीं मिले तो लड़की को जान से मारने की धमकी दी।

लाचार पिता रघुवीर धाकड़ पत्नी के साथ मध्यप्रदेश से कोटा गए। पुलिस में FIR दर्ज करवाया। जिस कोचिंग में लड़की पढ़ने का दावा करती थी वहां पूछताछ हुई, तो पता चला वहां इस नाम की कोई लड़की नहीं पढ़ती। मामला बेहद संवेदनशील था। पुलिस सक्रिय हो गई। MP से लेकर राजस्थान तक हड़कंप मच गया।

पुलिस के जाँच में जो खुलासा हुआ वो शर्मसार करने वाला है। छात्रा के साथ कोई वारदात नहीं हुई है। वह अपने दो दोस्तों के साथ इंदौर में थी। उसने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची थी। वह विदेश जाना चाहती थी। लड़की MP के शिवपुरी की रहने वाली है।

आजकल के युवक/युवतियों को क्या हो गया। अपने माँ-बाप को ही परेशान कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button