अपराधताजा खबर

कुशीनगर में लव जिहाद का मामला,लड़की का अपहरण,गैंगरेप फिर कोठे पर बेचा

कुशीनगर-

संवाददाता-अजीत पाण्डेय

कुशीनगर में लव जिहाद का मामला,लड़की का अपहरण,गैंगरेप फिर कोठे पर बेचा

सदानन्द पाण्डेय/कुशीनगर। कुशीनगर से लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने पहले एक नाबालिग हिंदू लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिया ऐसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जिसे सुनने के बाद सभी की रूह कांप जाए। आरोप है कि लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म कर उसे नेपाल के कोठे पर बेंच दिया गया। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त सूचना के अनुसार एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू बनकर नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। लड़की को जब कुछ दिन बाद पता चला कि युवक मुस्लिम है तो लड़की ने उससे दूरी बना ली। इससे युवक नाराज हो गया और छात्रा को धमकी भरे मैसेज करने लगा। मैसेज में लड़का उसे रेप करने और जान से मारने की धमकी दे रहा था। बताया जा रहा है मुस्लिम लड़के ने हिंदू बनकर नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। लड़की को जब कुछ दिन बाद पता चला कि युवक मुस्लिम है तो लड़की ने उससे दूरी बना ली। इससे युवक नाराज हो गया और छात्रा को धमकी भरे मैसेज करने लगा। मैसेज में लड़का उसे रेप करने और जान से मारने की धमकी दे रहा था। परिजनों ने जब इस कि शिकायक हाटा कोतवाली पुलिस से की तो उन्होंने मामले को रफा दफा कर दिया। इसके बाद बीते एक जुलाई को लड़की अचानक गायब हो गई। परिजनों ने थाने में शिकायक पत्र देकर बेटी को ढूंढने और दोषियों पर सख्त करवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने नामजद तहरीर में कुछ लड़कों का नाम निकाल कर अमन खान पर 363 और 506 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। लड़की को गायब हुए तीन दिन हो चुके थे मगर पुलिस को लड़की का कोई अता पता नही मिला। थाने पर बार बार जा रहे पिता को भी पुलिस ने थाने से भगा दिया। इसके बाद पांच जुलाई को पिता के पास लड़की का फोन आया। बेटी ने कहा पापा मुझे बचा लो मैं सोनौली बॉर्डर पर हूं। इसके बाद पिता पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों के साथ लड़की को सोनौली बॉर्डर से घर लाया जाता है। बेटी घर आती है तब अपने साथ हुई सभी घटनाओं को परिजनों को बताती है। परिजनों का बेटी के साथ हुई दुर्दशा और सामुहिक दुष्कर्म की बात सुन कलेजा फट जाता है। लड़की ने बताया कि उसे नेपाल में एक कोठे पर बेच दिया गया था। पीड़ित परिजनों को इस मामलें स्थानीय पुलिस से न्याय की उमीद नही है। पीड़ित परिजन की माने तो उनके पास मैसेंजर पर भेजें गए कुछ चैट परिजनों को डरा रहा है। अनहोनी की आशंका में पीड़ित परिजन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की उमीद लगाए हुए है। पीड़ित परिवार का घर जहां है वहां पर अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी ज्यादा है। परिजनों ने अनहोने होने के चलते सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button