
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में उतरेंगे जनपद के कांग्रेसी
30 जनवरी को जिला मुख्यालय पर यात्रा का होगा समापन
सुल्तानपुर – कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के निर्देश पर जनपद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जायेगी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर यह यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा यात्रा जनपद के समस्त ब्लॉक के न्याय पंचायतों से होकर 30 जनवरी की जिला मुख्यालय पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर ध्वजबंदन के पश्चात यात्रा निकाली जायेगी, यह यात्रा झांकी के रूप में भारत छोड़ो न्याय यात्रा को प्रतिविंबित करेगी, इसके लिए एक गाड़ी को रथ के स्वरूप देकर साउंड सिस्टम के साथ तैयार किया जाएगा जिसमे “मोहब्बत की दुकान” लिखा होगा और रथ पर राष्ट्रीय ध्वज एवं कांग्रेस पार्टी के ध्वज से सजाया जाएगा, यह रथ प्रत्येक जिले के सभी ब्लॉक की सभी न्याय पंचायत से और शहर के सभी वार्डों व बाजारों को कवर करेगी, यह यात्रा पुरी पद यात्रा नहीं होगी जहां पर घनी आबादी और बाजार वाले क्षेत्र होंगे वहीं यात्रा पैदल चलेगी, यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले शहीदों के स्थल और महापुरुषों के स्थान पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करके यात्रा चलेगी, यदि मार्ग में किसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का घर पड़े गा तो वहां जाकर परिवार से मिलकर कॉंग्रेस जन उन्हें सम्मानित करेंगे, यदि मार्ग में किसी वुजुर्ग कांग्रेसी परिवार का घर पड़े गा तो उन्हें इसकी सूचना देते हुए उनके घर पर जाकर उन्हें यात्रा में शामिल होनेके लिए आमंत्रित किया जाएगा, मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों के दर्शन पूजन किया जायेगा, 30 जनवरी 2024 को जिला मुख्यालय के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पहुंचकर रामधुन बजाना और गाना है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया की यात्रा को सफल बनाने हेतु ब्लॉक वार्ड व न्याय पंचायत वार सभी प्रभारी को नियुक्त किया गया है।