
प्रतापगढ़।।
नगर पंचायत गड़वारा के आधा दर्जन सभासद भाजपा में शामिल
गड़वारा गड़वारा नगर पंचायत के छह सभासद शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। अन्तू मण्डल के अध्यक्ष शिव बिलास ऊमर वैश्य के नेतृत्व में सभी सभासदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, भाजपा के जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल व जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सांसद संगम लाल गुप्ता, विधायक सदर राजेंद्र मौर्य ने सभी को सदस्यता दिलाई। इनमें अधिकतर सभासद निर्दलीय हैं।
टेऊगा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 7 से बृजेश सिंह, वार्ड 8 से ध्रुव पाण्डेय, वार्ड 9 से सुधीर वर्मा, वार्ड 10 से हरिशंकर मौर्य, वार्ड 13 से राजकुमार पाण्डेय और वार्ड 15 गुड्डू विश्वकर्मा भाजपा में शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा के मण्डल महामंत्री राजाराम वैश्य, सभासद विवेक त्रिपाठी, सभासद नन्दलाल सरोज,समेत क्षेत्र के कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।