क्रिकेटताजा खबर

फाइनल मे हारने पर रोने लगे रोहित शर्मा । यह तस्वीर भावुक कर देने वाली है।

फाइनल मे हारने पर रोने लगे रोहित शर्मा । यह तस्वीर भावुक कर देने वाली है।

एक खिलाड़ी, एक ओपनर, एक लीडर के तौर पर जो किया जा सकता था सब किया। अब और क्या कर सकते थे, कहां कमी रह गई समझ नहीं आ रहा। फिर भी रोहित का करियर बिना oneday विश्व कप मैडल के रह गया।

यह हार दिल तोड़ने वाली है। यह हार रुलाने वाली है। ऑस्ट्रेलिया से ही मिले 20 साल पुराने जख्म कुरेदने वाली है। यह हार 2011 के जश्न की वो रात के नजारे याद दिलाने वाली है। यह हार एक राष्ट्र के तौर पर विश्व कप जीतने का महत्व समझाने वाली है।

रोहित का England में 5 शतक लगाकर भी 2019 विश्व कप ना जीतने के बाद का चेहरा याद आता है। यह विश्व कप भारत को रोहित के लिए जीतना था। यह विश्व कप निश्चित रूप से हमारा था। अब ऐसी टीम अगले 10 साल में बना पाना मुश्किल है। वैसे भी अगला विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में है।

Rohit Sharma का आखिरी विश्व कप था। करोड़ों भारतीय जो आज रात जश्न मनाने का इंतजार कर रहे थे, इस समय खामोश घरों में बैठे हैं। टीवी तो बहुत पहले ही बंद हो गए थे। आज का दिन हमारा नहीं था। शायद कोई और दिन होता तो भारत आसानी से जीत जाता।

रोहित को भारतीय क्रिकेट इतिहास में गांगुली की तरह एक महान लीडर के तौर पर याद रखा जाएगा। रोहित ने टीम तैयार करते हुए कई खिलाड़ियों पर बहुत मेहनत की। उन्होंने ईशान, पांड्या, अय्यर, KL राहुल, सिराज, गिल, कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, उमरान मलिक जैसे युवा खिलाड़ी groom करके भारत को दिए हैं। यह लोग भारत की क्रिकेट का भविष्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button