ताजा खबरराजनीति

भाजपा ने फिर से राघव पर ही जताया भरोसा

सहारनपुर

भाजपा ने फिर से राघव पर ही जताया भरोसा

सहारनपुर मे लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने सहारनपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है। राघव तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं।

भाजपा में टिकट पाने की दौड़ में अन्य कई स्थानीय नेताओं ने भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही दिल्ली में डेरा डाल दिया था, जो टिकट के लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में थे और दावेदारी ठोक रहे थे, लेकिन पार्टी हाईकमान ने पूर्व सांसद राघव लखपाल शर्मा पर ही भरोसा जताया है। 2019 की मोदी लहर में वह चुनाव हार गए थे।

ऐसा राजनीतिक सफर

दिल्ली रोड निवासी राघव लखनपाल शर्मा 26 वर्ष की उम्र में विधायक बन गए थे। वह सरसावा से वर्ष 2001 में पहला चुनाव लड़कर जीते थे। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को हराया था। इसके बाद 2007 में राघव लखनपाल शर्मा सहारनपुर शहर सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने। उन्होंने तब सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे संजय गर्ग को करीब 18000 वोटों से हराया था। वर्ष 2012 में वह दोबारा विधायक बने। 2014 में सांसद बने। इसके अलावा राघव लखनपाल शर्मा भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

समर्थकों की लगी भीड़, उड़ाया अबीर गुलाल

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा का टिकट होने पर उनके दिल्ली रोड स्थित आवास पर समर्थकों की भीड़ लग गई। टिकट होने पर भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने राघव लखनपाल शर्मा को बधाई दी। खुशी में कुछ कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल भी उड़ाया। चुनाव के साथ होली का पर्व की खुशियां दोगुनी हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button