ताजा खबरमनोरंजन

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।

💐”मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गानों को अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। इनमें ‘ना तुम जानों न हम’, ‘दिल गम से जल रहा है’, ‘मेरे संग गा’, ‘मेरे महबूब न जा’, ‘जो हम पे गुजरती है’, ‘बहना ने भाई की कलाई में’ आदि गाने शामिल हैं। सुमन कल्याणपुर की आवाज लता मंगेशकर से काफी ज्यादा मिलती है। कई बार उनके चाहने वालों के लिए भी दोनों की आवाज में फर्क कर पाना मुश्किल होता है। दिलचस्प बात यह है कि लता मंगेशकर की आवाज से सजा गाना ‘ए मेरे वतन के लोगों’ पहले सुमन कल्याणपुर गाने वाली थीं। इस बारे में खुद गायिका ने खुलासा किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button