ताजा खबर

मिशन शक्ति के तहत जनपद पुलिस द्वारा चलाया गया 15 दिवसीय जागरूकता अभियान

रिपोर्ट-अजीत पाण्डेय

मिशन शक्ति के तहत जनपद पुलिस द्वारा चलाया गया 15 दिवसीय जागरुकता अभियान

महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो की दी गई जानकारी

कौशाम्बी। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड व थाने पर नियुक्त महिला बीट आरक्षी द्वारा थाना क्षेत्र के बीट गांव स्कूल कॉलेज पंचायत भवन प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड, मेलों आदि में बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 102 स्वास्थ सेवा 108 एंबुलेंस सेवा 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button