राजनीति

मुख्यमंत्री योगी सभा से मिशन 2024 की सियासी पिच को बनायेंगे भाजपा के अनुकूल, 80 सीटों पर भाजपा का फोकस

दिनांक-14-06-2023, बुधवार

✒️ ◼️मुख्यमंत्री योगी सभा से म‍िशन 2024 की सियासी पिच को बनायेंगे भाजपा के अनुकूल, 80 सीटों पर भाजपा का फोकस◼️

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश में महाजनसंपर्क अभ‍ियान चला रही है। इसके तहत प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर जनसभा का कार्यक्रम तय क‍िया गया है। इसी के तहत सीएम योगी गुरुवार को भगवान राम के अनुज भरत की तपस्थली पर जनसभा को संबोध‍ित करेंगे।केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर हो रहे आयोजनों से भाजपा ने विपक्षी दलों पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से शुरुआती बढ़त प्राप्त कर ली है। गुरुवार को भगवान राम के अनुज भरत की तपस्थली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा कर लोकसभा की सियासी पिच को भाजपा के लिए और अनुकूल बनायेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री की सभा गुरुवार सुबह नौ बजे होगी, लेकिन वह बुधवार शाम छह बजे ही यहां पहुंच जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button