
???? मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने किये मां शाकुंभरी देवी के दर्शन
बेहट। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुक्रवार को आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शन किये। वें सीधे लखनऊ से माता के दर्शनों के लिए सिद्धपीठ पहुंचे थे। वापस लौटते समय उन्होंने गांव मिरगपुर पांजूवाला में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और रुद्राक्ष का पौधा लगाने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा लगाए गए खाद्य सामग्रियों के स्टॉल का अवलोकन किया।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एयरपोर्ट से दोपहर करीब 12 बजे सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी पहुंचे। यहां उन्होंने पहले बाबा भूरादेव के दर्शन किए और इसके बाद वें माता के दर्शनों के लिए मां शाकंभरी देवी मंदिर गये। यहां मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने उनका बुकें भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य सचिव ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और पूजा अर्चना की। वापस लौटते समय मिरगपुर पांजूवाला में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और यहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा लगाए गए खाद्य सामग्रियों के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से सवाल किया कि एक महीने में कितनी बिक्री हो जाती है। महिलाओं ने जवाब दिया कि एक लाख रुपये की। उसके बाद उन्होंने सरोवर के किनारे रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उनके साथ डीएम डॉ. दिनेशचंद्र, सीडीओ विजय कुमार, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एडीएम एफ रजनीश मिश्र, एसडीएम दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।