![](https://damdaar24news.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240309-WA0014.jpg)
योगी सरकार ने दिया होली का तोहफा
उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में होली पर UP की महिलाओं को दूसरा मुफ्त सिलेंडर मिलेगा।
इससे प्रदेश के 1.75 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
इससे पहले दीपावली पर भी महिलाओं को प्रथम चरण में योगी सरकार ने मुफ्त सिलेंडर दिया था।
योगी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत साल में 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का निर्णय किया था।
इसी क्रम में पहला सिलेंडर दीपावली और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है।