
लघु उद्योग भारती के महा उद्यमी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
11अक्टूबर को आगरा में होगा आयोजन
अलीगढ़।लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश द्वारा महा उद्यमी अधिवेशन 11 अक्टूबर 2023 को आगरा में आयोजित किया जा रहा है।इतना ही नहीं इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।इस अधिवेशन से पूर्व कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के औद्योगिक विकास से संबंधित शीर्ष अधिकारियों के समक्ष प्रदेश की नीतिगत औधोगिक समस्याओ के समाधान पर चर्चा होगी। जिसमें लघु उद्योग भारती अलीगढ जिला इकाई द्वारा प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल के माध्यम से मुख्य रूप निम्न बिंदु मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखे जायेंगे।वहीं पारिवारिक समायोजन के चलते स्टाम्प शुल्क छूट में सूक्ष्म व लघु उद्योगों को शामिल किया जाए व हाल ही में जारी शासन आदेश के अंतर्गत यह छूट आवासीय संपत्ति व कृषि भूमि के लिए प्रदान की गयी है।इसके अलावा सूक्ष्म व लघु उद्योगों को नगर निगम द्वारा भारी भरकम कर की समीक्षा व कर दर न्यूनतम करने का आग्रह किया जाएगा औऱ सूक्ष्म व लघु उद्योगों के लिए प्रदूषण अनापत्ति हेतु एकमुश्त समाधान योजना लागू किए जाने की मांग के अलावा नवीन उद्योगों के स्थापना हेतु भू उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया का सरलीकरण के साथ नवीन औधोगिक क्षेत्रों की स्थापना जिसमे सूक्ष्म व लघु उद्योगों के लिए सस्ती दरों पर भूखंड उपलब्ध कराये जाने की मांग शामिल है।वहीं ब्रज संभाग की कार्यकारिणी के सदस्य तरुण सक्सेना ने बताया कि पूरे प्रदेश से इस उद्यमी महा अधिवेशन में 1500 से अधिक उद्यमी भाग लेंगे साथ ही अलीगढ के जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में अलीगढ की समस्त क्षेत्रीय इकाइयों से 150 से अधिक उद्यमी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उपस्थित होंगे।लघु उद्योग भारती की इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल,जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल,ब्रज प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य तरुण सक्सेना,महामंत्री योगेश गोस्वामी, कोषाध्यक्ष अंशुमन अग्रवाल, ताला नगरी इकाई के अध्यक्ष संजय गोयल, औधोगिक आस्थान इकाई के अध्यक्ष अर्जुन गोविल,सासनी गेट इकाई के अध्यक्ष ऋषभ गर्ग,गांधी पार्क इकाई के अध्यक्ष विक्रांत गर्ग व गूलर रोड इकाई के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।