अपराधताजा खबर

शादी का झांसा देकर महिला से बनाया सम्बंध,अब शादी से इन्कार, इंस्ट्राग्राम पर हुई थी दोस्ती

गोरखपुर __

शादी का झांसा देकर महिला से बनाया सम्बंध,अब शादी से इन्कार, इंस्ट्राग्राम पर हुई थी दोस्ती

गोरखपुर। बिहार प्रांत के औरंगाबाद जिले की रहने वाली एक बच्चे की मां इंस्टाग्राम के जरिए देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा बाजार निवासी सूरज सोनकर को दिल दे बैठी। दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। इसकी भनक महिला के पति को लगी तो दोनों में विवाद हो गया। महिला पति से अलग हो गई। युवक उसके घर आता-जाता रहा। शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। तीन साल बाद जब युवक ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया तो वह अपनी बच्ची को लेकर उसके घर पथरदेवा पहुंच गई। इस दौरान युवक के घर वालों और महिला के बीच विवाद भी हो गया। उसके बाद महिला तरकुलवा थाने पर पहुंची और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से युवक फरार है।
तरकुलवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button