
दिल्ली __
संत ईश्वर फाउंडेशन, सेवा भारती एवं अशोक सिंघल फाउंडेशन द्वारा .सी सुब्रमण्यम आडिटोरियम.. में संत ईश्वर सम्मान 2023.. का भव्य आयोजन हुआ !! इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी बालकानंद जी महाराज ,विशिष्ट अतिथि पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि जी महराज,लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ .माननीय श्री सुरेश भैयाजी जोशी जी, संत ईश्वर सम्मान समिति के अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना जी,मंच पर उपस्थित थे !! राष्ट्र मंदिर के संस्थापक पूज्य अजय भाई जी, पूज्य सतीश दास जी, खाटूश्याम दिल्ली धाम के श्री घनश्याम जवेरी जी, श्री गऊदास जी महंत सूरज गिरी जी,के अलावा सैकड़ो गणमान्य सामाजिक, धार्मिक राजनीतिक हस्तिया मौजूद रही !! सबसे पहले श्री खन्ना जी और श्री रूपक शर्मा जी ने शाल पहनाकर पधारे सभी संतो का सम्मान किया !! खचा खच भरे ऑडिटोरियम में गोलोकवासी पूज्य अशोक सिंघल जी के जीवन पर बनाई गई फ़िल्म दिखाने के बाद बच्चों के सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित। सभी लोग आनंदित हो गए !! पूरे देश से समाज की भलाई के लिए चयनित विशिष्ट संस्थाओ को पुरस्कृत किया गया !!