ताजा खबरधर्म

संयुक्त ब्राह्मण महासभा द्वारा माघमेला क्षेत्र में सम्पन्न हुआ

प्रकाशनार्थ

संयुक्त ब्राह्मण महासभा द्वारा माघमेला क्षेत्र में सम्पन्न हुआ ब्रह्म संसद एवं ब्राह्मण समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 ब्राह्मण बन्धुओं को किया गया ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित

विश्व का कल्याण एवं राष्ट्र की सुरक्षा सिर्फ ब्राह्मणों के द्वारा ही सम्भव- पं० श्याम सूरत पाण्डेय
प्रयागराज 18 फरवरी- प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सँयुक्त ब्राह्मण महासभा भारत के तत्वाधान में ब्रह्म संसद एवं ब्राह्मण कुल गौरव सम्मान का आयोजन माघ मेला क्षेत्र गंगोली शिवाला मार्ग श्री भगवान परशुराम अखाड़ा कैम्प में किया गया। कार्यक्रम में आशीर्वाद एवं सानिध्य के रूप में ऊर्ध्वाम्नाय श्रीकाशीसुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अनन्त विभूषित स्वामी नरेंद्रानन्द सरस्वती जी महाराज एवं जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज श्री बैकुण्ठ आश्रम, प्रयागराज व मुख्य अतिथि के रूप में प्रो० गिरीश चन्द्र त्रिपाठी (पूर्व कुलपति- काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं अध्यक्ष- उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद), मुख्यवक्ता के रूप में श्री अशोक कुमार पाठक (अध्यक्ष सनातन एकता मिशन), विशिष्ट अतिथि इं० अजय प्रकाश पाण्डेय (राष्ट्रीय संयोजक विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा), डॉ० एल०एस० ओझा (संरक्षक विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा), बब्बन दुबे (प्रदेश अध्यक्ष विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा) जी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 1008 श्री सुदर्शन शरण जी महाराज (परशुराम अखाड़ा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त ब्राह्मण महासभा, भारत) व संचालन पं० श्याम सूरत पाण्डेय (राष्ट्रीय महासचिव संयुक्त ब्राह्मण महासभा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा) जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती सत्या तिवारी, लवकेश कुमार मिश्रा अध्यक्ष नवयुवक ब्राह्मण महासभा व कोषाध्यक्ष संयुक्त ब्राह्मण महासभा, सुधीर द्विवेदी कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा एवं अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय प्रवक्ता विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा, सीता शरण शास्त्री, राजाराम मिश्रा, सोम प्रकाश मिश्रा, सुनील तिवारी, मनोज मिश्रा, राजेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र त्रिपाठी, चंद्र बिहारी पाण्डेय रमापति पाण्डेय, चुन्नी मिश्रा, साध्वी सुदामा दासी जी, इं० बी०के० पाण्डेय, इं० सी० के० डी० द्विवेदी जी उपस्थित रहें। आभार ज्ञापन विजेंद्र तिवारी विजयानन्द महामंत्री ब्रह्म समाज सेवा समिति व उपाध्यक्ष संयुक्त ब्राह्मण महासभा एवं पं० शैलेन्द्र मिश्रा अध्यक्ष ब्राह्मण परिषद उपाध्यक्ष संयुक्त ब्राह्मण महासभा द्वारा सँयुक्त रूप से दिया। आज के कार्यक्रम समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 ब्राह्मण बन्धुओं का ब्राह्मण कुल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह तत्पश्चात प्रीतिभोज का आयोजन सफल रूप से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में ऊर्ध्वाम्नाय श्रीकाशीसुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अनन्त विभूषित स्वामी नरेंद्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों को आज एकत्र होने की आवश्यकता समाज का नेतृत्व हमेशा ब्राह्मण समाज ने किया है और यह ब्राह्मणों की नैतिक जिम्मेदारी है कि समाज को दिशा विहीन होने से बचने के लिए एकत्र हों, वेदों और पुराणों के अनुसार भी ब्राह्मण सदैव धर्मधूरि को पड़कर समाज को दिशा देने का कार्य करता है। जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा की ब्राह्मण धरती का देवता माना जाता है पुराणों में इसका उल्लेख भी मिल जाता है, ब्राह्मणों के बच्चों को वेद की शिक्षा में ज्यादा से ज्यादा आना चाहिये क्योंकि ब्राह्मण यदि वेद का पठन पाठन अच्छे से करता है तो समाज को आने वाली पीढ़ी में शिक्षित और संस्कृत समाज बनाने में आसानी होगी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो० गिरीश चन्द्र त्रिपाठी (पूर्व कुलपति- काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं अध्यक्ष- उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद) जी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और ब्राह्मणों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक योगदान देने और अधिक शिक्षा प्राप्त करने की सलाह दी जिससे मजबूत समाज का निर्माण हो सके। मुख्य अतिथि के द्वारा सभी ब्राह्मणों का अंगवस्त्रम और सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button