![](https://damdaar24news.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240416-WA0005.jpg)
सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने दो अपराधियो को माता के मढ के नजदीक से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पकड़े गए एक आरोपी का नाम विकी गुप्ता और दूसरे का नाम सागर बताया जा रहा है।