अपराधताजा खबर

सीतापुर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और बच्ची पर फायरिंग

सीतापुर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और बच्ची पर फायरिंग, आरोपी ने पुलिस को सुनाई अजीबोगरीब कहानी
उत्तर प्रदेश के सीतापुर नाबालिग बच्चे की हरकत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल मामला सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र का है जहां नाबालिग लड़के ने बुजुर्ग महिला और उसकी पोती के ऊपर गोली चला दी।
गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। पूरे घर में खून ही खून पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गलती से हुई घटना

महिला के पति ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी उनका दूर का रिश्तेदार है वह काफी दिनों से किसी बात से नाराज था। जिसके चलते खुन्नस की वजह से उसने गोली से मारने की कोशिश की। घटना सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने जब 15 वर्षीय लड़के पूछताछ की तो उसने इस मामले में बताया कि उसे गांव के किसी शख्स ने बंदूक दी थी। वह बंदूक को खोलने की कोशिश कर रहा था। तब उससे गोली चल गई थी। उसने जानबूझकर मंशा से गोली नहीं चलाई थी।

312 बोर की बंदूक की बरामद

पुलिस ने बताया कि उन्होंने नाबालिग लड़के के पास से 312 बोर बंदूक बरामद की है। नाबालिग लड़के को बंदूक किसने दी है पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है। घायल बुजुर्ग के पति राणा प्रताप ने बताया कि शादीपुर गांव में उनकी किराने की दुकान है। महिला की हालत बेहद गंभीर है। महिला को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। वही बच्ची का इलाज सीतापुर में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button