
प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक 15.04.2024
1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना संग्रामगढ़)-
जनपद के थाना संग्रामगढ़ के उ0नि0 श्री अमित सिंह मय हमराह उ0नि0 श्री सुशील राय, का0 उपेन्द्र यादव, का0 कृष्णा पाल द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र संग्रामगढ़ के गडउवा पुल शादर नहर कुशुवापुर के पास से 01 अभियुक्त गुलशन यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम कुशुवापुर बाजार थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ को 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना संग्रामगढ़ में मु0अ0सं0 81/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
गुलशन यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवाली ग्राम कुशुवापुर बाजार थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस टीम- उ0नि0 श्री अमित सिंह मय हमराह उ0नि0 श्री सुशील राय, का0 उपेन्द्र यादव, का0 कृष्णा पाल थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़।