
कौशांबी __
महिला ने चाकू से काटा युवक का गुप्तांग, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया।
दमदार 24न्यूज़ संवाददाता अफ़रोज़ सिद्दीकी __
कौशाम्बी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को खौफ़नाक मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक का दोपहर के वक्त किसी बात को लेकर पड़ोसन से कहा सुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी महिला ने युवक के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ होकर दर्द से तड़पने लगा। चीख-पुकार सुन परिवार वाले उसे गंभीर हालत में इलाज़ के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची तत्काल पुलिस फ़ोर्स ने घायल युवक के हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसको प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में.. क्षेत्राधिकार मंझनपुर अभिषेक सिंह द्वारा बताया गया है कि थाना मंझनपुर अंतर्गत एक पुरुष का उसकी पड़ोसी महिला से किसी बात पर वाद विवाद होने पर महिला द्वारा चाकू से गुप्तांग काट दिया गया था। घायल के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसको प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। महिला को हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर पूछताछ करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।