उत्तर प्रदेशताजा खबर

आक्रोशित कांग्रेसियों ने की जमकर नारे बाजी धरना प्रदर्शन कर फूंका पुतला

आक्रोशित कांग्रेसियों ने की जमकर नारे बाजी धरना प्रदर्शन कर फूंका पुतला

दमदार 24न्यूज़ संवाददाता अफ़रोज़ सिद्दीकी की ख़ास रिपोर्ट

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के राहुल गांधी की जाति पूछ लेने से भड़के कांग्रेसी*

कांग्रेसियों ने कहा कि अनुराग ठाकुर मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं जिनको ठीक करना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आता है*

कौशाम्बी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा अभद्र टिप्पणी के बाद भड़के कांग्रेसियों ने नगर पालिका परिषद भरवारी के रोही बाईपास के पास धरना प्रदर्शन नारेबाजी कर भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका गया है अनुराग ठाकुर द्वारा सदन में नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी को आशब्द कहने के विरोध में भड़के कौशांबी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला दहन कर भाजपा के भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जिस प्रकार से भाजपा के नेता द्वारा अपमानजनक शब्द बोला गया है वह निश्चित ही निंदनीय है भाजपा के नेताओं को यह पता नहीं है कि गांधी परिवार के दो अनमोल रत्नों ने इस देश को अपना लहू दिया है उन्होंने कहा कि आप उस इंसान से उसकी जाति पूछ रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता देश का हरदम अपमान किए हैं ऐसे भ्रष्ट नेताओं का मैं और कांग्रेस विरोध करती है और अपने नेता के समर्थन में हमेशा खड़ा रहूंगा।

इस मौके में एनएसयूआई छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी ‘आजाद’ ने कहा कि भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर और भाजपा के लोग इस देश का सम्मान नहीं करते हैं नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के बारे में इस तरह का विरोध भाषा शब्द कहना बेहद शर्म की बात है हम सभी कौशांबी कांग्रेस जन एवं छात्र, युवा इस अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं जिनको ठीक करना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आता है।

इस मौके पर बोलते हुए युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी ने कहा कि भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर सबसे भ्रष्ट नेता हैं वह अपनी कुर्सी तो बचा नहीं पाए और चले हैं देश के नेता के बारे में अपमानजनक शब्द बोलने यह बहुत ही शर्म की बात है जिसका हम सभी युवा कांग्रेस के साथी पुरजोर विरोध करते हैं आदिल जाफरी सम्मु ने भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर को तुच्छ मानसिकता का बताया पुतला दहन कार्यक्रम में आदिल जाफरी उर्फ सम्मु ,सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, उदय यादव प्रदेश सचिव सोशल मीडिया मोहम्मद शाहरुख, निक्की पांडेय, नुरुत जमा , फौजिया अब्बान, समर कोईलाह वीरेंद्र पासी, राम किशोर रैदास, विजय अग्निहोत्री, लखन कोरी, जग मोहन सिंह सहित लगभग दर्जनों की संख्या मे कॉंग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button