
मुम्बई /मलाड
दमदार 24न्यूज़ __
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ सनातन सेना का विरोध प्रदर्शन
दरअसल ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बॉलीवुड के फिल्म निर्माता और अभिनेता अनुराग कश्यप के खिलाफ सनातन सेना फाउंडेशन द्वारा रविवार को मालाड पश्चिम स्थित माइंड स्पेस में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की तादात में सनातन सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। अनुराग कश्यप के चित्र पर चप्पलों का हार पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सनातन सेना के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि अनुराग कश्यप के खिलाफ जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।
इस अवसर पर सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आकाश सिंह, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष रंजू झा, राष्ट्रीय महासचिव दीपक सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम तिवारी, मुंबई अध्यक्ष शेखर नाईक, राजन सिंह, समाजसेवक देवेश यादव,विजय प्रकाश ओझा, विनोद यादव एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।