सात कुन्तल मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया

मथुरा उत्तर प्रदेश
शनिवार 10 जून 2023
सात क्विंटल मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया |
राजस्थान में धौलपुर से मंगा कर यात्रियों को बेचा जा रहा था |
रिपोर्टः (पत्रकार) अजीत पाण्डेय
वृंदावन खाद सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने बुधवार शाम मिठाइयों की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की इस दौरान यहां मिले 700 किलोग्राम मिलावटी पेडा को नष्ट कराया गया |बताया गया कि पेड़ा राजस्थान के धौलपुर से मंगा कर तीर्थ यात्रियों को बेचा जा रहा था |
छापे के दौरान यह भी सूचना मिली थी गोवर्धन में भी मिलावट पेडा काफी बड़े स्तर पर खेल खेला जा रहा है |
पेडा के अलावा मिल्क व केक में भी मिलावट की जा रही है |
खाद एवं सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर गौरीशंकर ने जांच के लिए 5 नमूने लिए हैं |
इन्हे टेस्ट कराने के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है| रिपोर्ट नकारात्मक आने पर कार्यवाही की जाएगी | बता दें कि दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को 200 से ढाई सौ रूपये प्रति किलो खरीद कर मंदिर में ठाकुर जी का भोग भी लगा रहे हैं|
हालांकि प्रशासन ने भोग के लिए प्रमाण पत्र की व्यवस्था कर दी है| जिसके बाद ठाकुर जी को लगने वाले भोग की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है |
टीम में एस एस निरंजन, देवराज सिंह, अरुण कुमार, दलबीर सिंह, ताराचंद आदि मौजूद थे |