
यूपी:: क्लब बंद होने पर दबाव बनाए के लिए लगाए धार्मिक नारे
समिट बिल्डिंग में कम नहीं हो रहा विवाद
पुलिस को मेन गेट बंद करना पड़ा
लखनऊ में समिट बिल्डिंग के विवाद को कम करना पुलिस के बस का भी नहीं रहा। स्थिति यह है कि क्लबों के अंदर एंट्री न हो, इसके लिए बिल्डिंग के मुख्य गेट से एंट्री बंद की जाने लगी है। रविवार रात पुलिस ने रात 11.30 बजे ही सक्रियता दिखानी शुरू कर दी। रात को बिल्डिंग के अंदर प्रवेश बंद किया जाने लगा। हालांकि क्लब रात 12.30 के बाद भी चले है। जबकि रात 12 बजे के बाद 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती शुरू हो गई। ऐसे में शराब और नॉन वेज नहीं परोसा जाना था। इसको लेकर जब वहां मौजूद कुछ मीडिया वालों ने सवाल शुरू किया तो क्लबों को भी बंद कराया जाने लगा।
फेयर फ्लाई में लगे नारे
पुलिस जब 15वीं मंजिल स्थित फेयर फ्लाई को बंद कराने पहुंची तो नशे में युवकों ने धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिए। इसका वायरल वीडियो सामने आया है। क्लब में उस समय करीब 100 से ज्यादा युवक नजर आ रहे हैं। 15वीं मंजिल पर इसके अलावा बाकी 3 क्लब और भी हैं। उनको भी पुलिस ने बंद करा दिया है।
*पुलिस से अंदर जाने की बहस*
मेन गेट से पुलिस से एंट्री बंद कर दी तो लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। क्योंकि कई लोग यहां के दूसरे रेस्त्रां में खाना खाने आए थे। उनको भी एंट्री नहीं मिल रही थी। उसके अलावा यहां 24 घंटे जिम भी चलता था। देर रात जिम करने आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। गेट से एंट्री के लिए बाद में युवक पुलिस वालों से ही पैरवी करते नजर आए।
एंट्री को लेकर पहले भी हुए विवाद
इससे पहले 23 सितंबर को 15वें फ्लोर स्थित एक क्लब में भी मारपीट हुई थी। जबकि 15वें फ्लोर पर स्थिति अनप्लड में भी पिछले दिनों एंट्री को लेकर विवाद हुआ था। उसमें संबंधित व्यक्ति के जेंडर की वजह से उसको एंट्री देने से मना कर दिया गया था। इसके बाद वहां काफी विवाद हुआ था। यहां तक कि बीते शनिवार को शिकायत के बाद खुद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर क्लबों को बंद कराना शुरू कर दिया था।